scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलस्वदेश से लौटकर फिर बांग्लादेश की टीम से जुड़े कप्तान शाकिब

स्वदेश से लौटकर फिर बांग्लादेश की टीम से जुड़े कप्तान शाकिब

Text Size:

कोलकाता, 26 अक्टूबर (भाषा) तकनीक से जुड़े कुछ मसलों को सुलझाने के लिए स्वदेश का दौरा करने वाले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन गुरुवार को यहां टीम से जुड़ गए।

शाकिब अपने बचपन के कोच नजमुल आबेदीन फहीम से मिलने के लिए बांग्लादेश गए हुए थे।

लगातार चार मैच में हार से बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। वह शनिवार को ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड का सामना करेगा।

बांग्लादेश की क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जलाल यूनुस ने पीटीआई से कहा,‘‘उसे तकनीक को लेकर कुछ मसले थे जिन्हें वह अपने कोच से मिलकर सुलझाना चाहता था। वह आज रात टीम से जुड़ गया है।’’

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उनकी इस निजी यात्रा पर किसी तरह की आपत्ति नहीं थी क्योंकि उन्होंने टीम प्रबंधन से अनुमति ली थी।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments