scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलस्पिन चौकड़ी के सदस्य चंद्रशेखर ने कहा, सच्चा दोस्त खो दिया

स्पिन चौकड़ी के सदस्य चंद्रशेखर ने कहा, सच्चा दोस्त खो दिया

Text Size:

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर (भाषा) भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी के सदस्य भागवत चंद्रशेखर ने अपने साथी बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने अपना सच्चा दोस्त खो दिया।

भारत की तरफ से 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लेने वाले बेदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह चंद्रशेखर, ईरापली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन के साथ स्पिन चौकड़ी के सदस्य थे।

चंद्रशेखर ने पीटीआई से कहा,‘‘यह मेरे लिए बेहद दुखद खबर है। बेदी के साथ मेरी लंबी दोस्ती रही है। वह मेरे लिए टीम के साथी से भी बढ़कर थे। एक सच्चा दोस्त जिससे मैं किसी भी समय फोन करके बात कर सकता था। यह मेरी निजी क्षति है।’’

उन्होंने कहा,‘‘वह बेहतरीन गेंदबाज था और अपनी क्रीज का अच्छी तरह से इस्तेमाल करता था। बल्लेबाज उनका सामना करने की संभावना से ही घबरा जाते थे। वह हर तरह की गेंदबाजी करने में निपुण थे।’’

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments