scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलएशियाई खेलों में पदक का सपना टूटने के बाद कुसाले की नजरें एशियाई चैम्पियनशिप पर

एशियाई खेलों में पदक का सपना टूटने के बाद कुसाले की नजरें एशियाई चैम्पियनशिप पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ( भाषा ) राइफल निशानेबाज स्वप्निल कुसाले का हांगझोउ एशियाई खेलों में पदक जीतने का सपना एक खराब शॉट से टूट गया लेकिन अब उनकी नजरें दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 22 अक्टूबर से शुरू हो रही एशियाई चैम्पियनशिप पर लगी हैं ।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस निशानेबाज कुसाले एशियाई खेलों में अपने वर्ग में काफी आगे चल रहे थे लेकिन एक शॉट 7 . 6 का निकलने के बाद वह पहले से पांचवें स्थान पर खिसक गए ।

इसके साथ ही उनकी कांस्य जीतने की उम्मीदें भी टूट गई ।

पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके कुसाले ने कहा ,‘‘ पता नहीं वह शॉट इतना खराब कैसे गया । मेरे पास उसके बाद भी दो शॉट बाकी थे और मैने उन पर फोकस किया । मैं भूल गया कि एक शॉट खराब गया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले मैं हैरान था कि ऐसा मेरे साथ कैसे हुआ । लेकिन इसके बारे में सोचे बिना अगले दो शॉट पर फोकस किया । लेकिन मैं भूल नहीं सका कि एक शॉट खराब होने की वजह से स्वर्ण पदक से चूक गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे साथ पिछले साल काहिरा में विश्व चैम्पियनशिप में भी ऐसा हुआ था लेकिन मैने वहां ओलंपिक कोटा हासिल किया । अब मेरा फोकस एशियाई चैम्पियनशिप पर है । ’’

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments