scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलएशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: मुख्यमंत्री मान

एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: मुख्यमंत्री मान

Text Size:

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि चीन में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को उनकी वापसी के बाद नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 पंजाब सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं एक करोड़ रुपये, रजत के लिए 75 लाख रुपये और कांस्य के लिए 50 लाख रुपये देती है।

हांगझोउ एशियाई खेलों में, पंजाब के 33 खिलाड़ियों में से 19 ने पदक जीते हैं। इसमें आठ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यहां एक सभा में कई कोच के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ‘पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की जहमत नहीं उठाई’ लेकिन उनकी सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

मान ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पदक विजेताओं को देश में आगमन के तुरंत बाद नकद पुरस्कार के साथ अन्य प्रोत्साहन मिले।

    भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments