हांगझोउ, तीन अक्टूबर ( भाषा ) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और पी वी सिंधू एशियाई खेलों में एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।
दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने मंगोलिया के बत्दावा मुंखबात को 21 . 9, 21 . 12 से हराया। प्रणय कमर की चोट के कारण पुरूष टीम चैम्पियनशिप फाइनल नहीं खेल सके थे ।
अब उनका सामना जोर्डन के बहाएदीन अहमद अलशानिक या कजाखस्तान के दमित्री पानारिन से होगा ।
पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू ने दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपै की वी चि सू को 21. 10, 21 . 15 से हराया ।
अब उनका सामना इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी या हांगकांग की लियांग का विंग से होगा ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
