scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलफेनेस्टा ओपन: गत चैंपियन सुरेशकुमार की आसान जीत

फेनेस्टा ओपन: गत चैंपियन सुरेशकुमार की आसान जीत

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) गत पुरुष एकल चैंपियन तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश के मान केशरवानी को सीधे सेट में हरा दिया।

चौथे वरीय सुरेशकुमार ने केशरवानी को 6-4 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

दूसरे वरीय हरियाणा के करण सिंह ने भी जगमीत सिंह के खिलाफ 6-4 6-2 से जीत दर्ज की।

सातवें वरीय पश्चिम बंगाल के इशाक इकबाल ने गुजरात के ध्रुव हिरपारा को 6-2 3-6 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

महिला एकल में महाराष्ट्र की चौथी वरीय वैष्णवी अडकर ने सोनल पाटिल को 6-3 6-2 से हराया जबकि पांचवीं वरीय शरमादा बालू ने तेलंगाना की पवनी पाठक को 6-2 4-6 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments