नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू हांगझोउ एशियाई खेलों में लगी जांच की चोट की गंभीरता जानने के लिये तीन अक्टूबर को मुंबई जांच करायेंगी।
वॉर्म-अप में जांघ में दर्द महसूस करने के बावजूद चानू ने शनिवार को एशियाड की महिला 49 किग्रा स्पर्धा में छह प्रयास किये जिससे उन्हें चोट लग गयी।
चानू रविवार को स्वदेश लौटेंगी और मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में जांच करायेंगी।
मुख्य कोच विजय शर्मा ने हांगझोउ से फोन पर पीटीआई से कहा, ‘‘हमें उसकी चोट की स्थिति पता करने के लिए इंतजार करना होगा। वह अभी अपना पैर नीचे नहीं रख पा रही है। कल हमें चोट के बारे में कुछ पता चलेगा जो निर्भर करेगा कि वह थोड़ा चल पाती हैं या नहीं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सोमवार को सभी जांच कराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दो अक्टूबर होने के कारण देखते हैं कि यह संभव हो पाता है या नहीं। वर्ना ये जांच मंगलवार को होंगी। हमने मुंबई में डॉक्टर से बात करके चार अक्टूबर की तारीख ली है। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.