scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलसुर्तीथा-अयहिका ने इतिहास रचा, महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंची

सुर्तीथा-अयहिका ने इतिहास रचा, महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंची

Text Size:

हांगझोउ, 30 सितंबर (भाषा) सुर्तीथा मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में चेन मेंग और यिदी वांग की चीन की विश्व चैम्पियन जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक टेबल टेनिस पदक पक्का किया।

क्वार्टरफाइनल में सुर्तीथा और अयहिका ने 11-5, 11-5, 5-11, 11-9 से जीत हासिल की और दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी के खिलाफ यह जीत इसलिये भी अहम है क्योंकि भारत ने एशियाड में महिला युगल स्पर्धा में कभी भी पदक नहीं जीता है।

भारतीय खिलाड़ियों ने अपने से बेहतर प्रतिद्वंद्वियों को शुरू से ही सहज नहीं होने दिया और पहला गेम महज आठ मिनट में जीत लिया। दूसरे गेम में भी भारतीयों ने महज नौ मिनट में जीत दर्ज की जिसें चीन की खिलाड़ियों ने काफी अनफोर्स्ड गलतियां कीं।

घरेलू टीम ने वापसी करते हुए तीसर गेम जीता लेकिन सुतीर्था और अयहिका ने एकजुट होकर चौथा गेम जीतकर इतिहास रच दिया।

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई ।

मनिका को दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की यिडि वांग ने 11 – 8, 10-12, 11-6, 11-4, 12-14, 11-5 से हराया ।

इसके साथ ही एकल वर्ग में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई ।

पुरूष युगल में भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर को दक्षिण कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहुन लिम के हाथों 8-11, 11-7, 10-12, 11- , 9-11 से पराजय झेलनी पड़ी ।

हार के बाद मानुष ने कहा ,‘‘ हमने अच्छा मुकाबला किया और आखिरी सेट 9 – 9 हो गया था । हम जीत के करीब थे लेकिन चूक गए । यहां से सबक लेकर जायेंगे ।’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments