scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभवानी देवी प्री क्वार्टर फाइनल में, तलवारबाजी में जगी पहले पदक की उम्मीद

भवानी देवी प्री क्वार्टर फाइनल में, तलवारबाजी में जगी पहले पदक की उम्मीद

Text Size:

हांगझोउ, 26 सितंबर ( भाषा ) भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में अपने पूल में शीर्ष पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।

तलवारबाजी में एशियाई खेलों में भारत के लिये पहले पदक की उम्मीद ओलंपियन भवानी देवी ने अपने पांचों प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूल में पहला स्थान हासिल किया ।

उन्होंने पहले सिंगापुर की जूलियट जी मिन हेंग को 5 . 2 से हराया । उसके बाद सउदी अरब की अलहस्ना अलअम्माद को 5 . 1 से मात दी ।

एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता भवानी ने कारिना डोसपे को 5 . 3 से हराने के बाद उजबेकिस्तान की जेनब दायिबेकोवा और बांग्लादेश की रूकसाना खातून को 5 . 1 के अंतर से हराया ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज रही भवानी का सामना अब थाईलैंड की टी फोकाउ से होगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments