scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमखेलमनु गंडास ओपन डी फ्रांस में कट से चूके

मनु गंडास ओपन डी फ्रांस में कट से चूके

Text Size:

सेंट क्वेंटिन एन यवेलिन्स (फ्रांस), 23 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर मनु गंडास ने काज़ू ओपन डी फ्रांस में लगातार दूसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे वह कट में जगह बनाने से चूक गए।

पहले दिन 75 का कार्ड खेलने वाले गंडास में दूसरे दिन उससे भी लचर प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे दिन 76 का कार्ड खेला और इस तरह से सप्ताहांत में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं बना पाए।

गंडास ने दोनों दिन केवल एक बर्डी हासिल की। उन्होंने पहले दिन पांच बोगी और दूसरे दिन छह बोगी की।

जॉर्डन स्मिथ ने दूसरे दिन सात अंडर पार 64 के स्कोर के साथ दूसरे दौर के बाद तीन स्ट्रोक की बढ़त हासिल कर ली।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments