scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलभारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत

Text Size:

हांगझोउ, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को यहां यमन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज करके एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

अनुभवी शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई को सीधे गेम में जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

साथियान ने अली उमर अहमद को 14 मिनट में 11-3, 11-2, 11-6 से हराकर शानदार शुरुआत की। एशियाई खेलों में आखिरी बार खेल रहे 41 वर्षीय शरथ ने इसके बाद इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को 11-3, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हरमीत ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया।

भारतीय पुरुष टीम ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में सिंगापुर का सामना करेगी। महिला टीम भी अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर के खिलाफ करेगी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments