scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलसिराज ने प्लेयर आफ द मैच की ईनामी राशि श्रीलंकाई मैदानकर्मियों को दी

सिराज ने प्लेयर आफ द मैच की ईनामी राशि श्रीलंकाई मैदानकर्मियों को दी

Text Size:

कोलंबो, 17 सितंबर ( भाषा ) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रविवार को एशिया कप फाइनल की प्लेयर आफ द मैच की ईनामी राशि के तौर पर मिले पांच हजार डॉलर श्रीलंकाई मैदानकर्मियों को दिये जिन्होंने बारिश से बाधित पूरे टूर्नामेंट में खूब मेहनत की ।

सिराज ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह नकद पुरस्कार मैदानकर्मियों के लिये है । वे इसके हकदार है । उनके बिना यह टूर्नामेंट संभव नहीं था ।’’

इससे पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह ने भी कैंडी और कोलंबो में मैदानकर्मियों के लिये 50000 डॉलर के ईनाम का ऐलान किया था ।

बारिश के कारण एशिया कप का श्रीलंकाई चरण बाधित रहा । फाइनल में भी आउटफील्ड गीली होने से खेल देर से शुरू हुआ ।

भारत और पाकिस्तान के बीच पालेकल में पहला मैच बारिश की भेट हो गया जबकि कुछ और मैचों में नतीजा डकवर्थ लुईस प्रणाली पर निकला ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments