scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलबारिश के कारण श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला 42 ओवर का हुआ

बारिश के कारण श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला 42 ओवर का हुआ

Text Size:

कोलंबो, 14 सितंबर (भाषा) श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को यहां खेला जा रहा एशिया कप का सुपर चार चरण का मुकाबला बारिश के एक और विलंब के कारण 42 ओवर का कर दिया गया।

बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब पाकिस्तान ने 27.4 ओवर में 130 रन तक पांच विकेट गंवा दिए हैं।

ब्रेक से पहले की अंतिम गेंद पर महीश तीक्षणा ने मोहम्मद नवाज (12) को आउट किया। मोहम्मद रिजवान 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले मैच विलंब से शुरू हुआ और इसे 45 ओवर का कर दिया गया।

यह मैच सेमीफाइनल की तरह है। इसका विजेता रविवार को होने वाले फाइनल में भारत से खेलेगा।

दोनों टीम के दो-दो अंक हैं। मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने पर श्रीलंका बेहतर नेट रन रेट के कारण फाइनल में जगह बनाएगा।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments