scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशहरियाणा : क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में दो सट्टेबाज गिरफ्तार

हरियाणा : क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Text Size:

जींद (हरियाणा) ,10 सितंबर (भाषा) जींद शहर के पटेल नगर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे एक दिवसीय मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने के आरोप में दो कथित सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि दोनों आरोपियों के पास सात मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाईफाई व अन्य सामान जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शहर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पटेल नगर निवासी रामदिया के मकान में सैनी बस्ती निवासी राकेश तथा शिव चौक निवासी राहुल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। उसने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर थाना के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि राकेश और राहुल के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments