scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकौशांबी में युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

कौशांबी में युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

Text Size:

कौशांबी (उप्र) 10 सितंबर (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अझुहा टांडा रोड से नया पुरवा कोरियों गांव की ओर जा रही सड़क के किनारे रविवार पूर्वाह्न नयापुरवा कोरियों गांव के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान उसकी जेब में पड़े आधार कार्ड के आधार पर जसवंत सिंह पटेल (22) निवासी गरीब का पुरवा, थाना कोखराज जनपद कौशांबी के रूप में हुई है।

सीओ ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments