scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशयोगी ने 'भारत रत्न' पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

योगी ने ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

लखनऊ, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदित्यनाथ ने लोक भवन परिसर में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंत को महान स्वतंत्रता सेनानी बताया और कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने पंत ने राज्य की प्रगति और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुमूल्य योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनकी कड़ी मेहनत, देशभक्ति और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।”

भाषा

सलीम पारुल शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments