scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलआईएसएल में पंजाब एफसी का घरेलू मैदान होगा दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

आईएसएल में पंजाब एफसी का घरेलू मैदान होगा दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में पंजाब एफसी का घरेलू मैदान होगा।

आईएसएल के नए सत्र की शुरुआत 21 सितंबर को होगी जिसका पहला मैच केरल ब्लास्टर्स और बेंगलुरू एफसी के बीच कोच्चि में खेला जाएगा।

पिछली बार का चैंपियन मोहन बागान सुपर जॉइंट अपने अभियान की शुरुआत 23 सितंबर को पंजाब एफसी के खिलाफ करेगा। पंजाब की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

पंजाब एफसी अपने घरेलू मैदान के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा था जिनमें अहमदाबाद का ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम भी शामिल था। उसने हालांकि आखिर में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को चुना।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments