scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने तिमोर लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने के भारत के फैसले की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने तिमोर लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने के भारत के फैसले की घोषणा की

Text Size:

जकार्ता, सात सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास खोलने के फैसले की घोषणा की।

मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी में वार्षिक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करते हुए इस निर्णय की घोषणा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने दिली, तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की।

इसने कहा, ‘‘यह निर्णय इस बात का प्रतिबिंब है कि भारत आसियान को कितना महत्व देता है और तिमोर लेस्ते के साथ उसका संबंध कैसा है।”

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का पूर्ण सदस्य बनने से पहले तिमोर लेस्ते 2022 में इसमें एक पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुआ था।

आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत, अमेरिका, चीन, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments