scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकेरल में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसका यौन उत्पीड़न

केरल में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसका यौन उत्पीड़न

Text Size:

कोच्चि, सात सितंबर (भाषा) मध्य केरल के अलुवा में बृहस्पतिवार तड़के एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर उसे एक खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह लड़की एक मजदूर की बेटी है और उसके रोने की आवाज सुनने के बाद लोग धान के खेत में पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि उसे कलामस्सेरी के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा कि आरोपी के स्थानीय इलाके के होने की आशंका है, गहन जांच से उसकी पहचान की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त सामने आई जब पड़ोसियों ने लड़की के रोने की आवाज सुनी। नाबालिग लड़की को बृहस्पतिवार तड़के आरोपी ने कथित रूप से अगवा किया था।

एक माह पहले भी अलुवा में एक प्रवासी श्रमिक द्वारा पांच वर्षीय लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या किए जाने का मामला सामने आया था।

लड़की का शव जुलाई में पेरियार नदी के पास अलुवा मछली बाजार के पीछे एक दलदली इलाके में लावारिस हालत में पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 28 वर्षीय अशफाक आलम को गिरफ्तार किया था।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments