पालेकल (श्रीलंका), चार सितंबर (भाषा) भारत को नेपाल के खिलाफ एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बारिश से प्रभावित मैच में सोमवार को यहां 23 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए।
भारत में जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुका रहा। जब खेल रोका गया तब शुभमन गिल 12 और कप्तान रोहित शर्मा चार रन पर खेल रहे थे।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
