scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलभारतीय रेलवे फाइनल में, हॉकी कर्नाटक से होगा सामना

भारतीय रेलवे फाइनल में, हॉकी कर्नाटक से होगा सामना

Text Size:

चेन्नई, दो सितंबर (भाषा) भारतीय रेलवे ने पंजाब नेशनल बैंक को हराकर मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें रविवार को उसका सामना हॉकी कर्नाटक से होगा।

रेलवे की टीम ने शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की टीम को 3-2 से शिकस्त दी जबकि हॉकी कर्नाटक ने भारतीय सेना रेड को टाईब्रेकर में 4-3 से पराजित किया।

रेलवे के लिए प्रताप लकड़ा (तीसरे), अनुग्रह कुजुर (10वें)और अर्जुन शर्मा (55वें) ने गोल किये।

पंजाब की ओर से संजय ने 17वें मिनट में और गुरसिमरन ने सांत्वना गोल दागा।

हॉकी कर्नाटक ने भारतीय सेना के खिलाफ 3-3 के टाईब्रेकर के बाद ‘सडन डेथ’ में 4-3 से जीत दर्ज की।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments