scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशप. बंगाल की मंत्री ने उप्र के स्कूल की घटना की निंदा की

प. बंगाल की मंत्री ने उप्र के स्कूल की घटना की निंदा की

Text Size:

कोलकाता, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक निजी स्कूल की एक शिक्षिका द्वारा छात्रों से अल्पसंख्यक सहपाठी को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए कहने को शनिवार को शर्मनाक बताया।

भट्टाचार्य ने कहा कि जिस व्यक्ति को तटस्थता का पाठ पढ़ाना चाहिए, उस पर खुद असमानता को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिक्षिका द्वारा इस तरह का व्यवहार करना शर्मनाक है।’’

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने एक निजी स्कूल में छात्रों से अल्पसंख्यक सहपाठी को गृह कार्य नहीं करने पर कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए कहने वाली अध्यापिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब मुजफ्फरनगर के एक स्कूल की शिक्षिका द्वारा अपने छात्रों से कक्षा 2 के लड़के को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए कहने वाला वीडियो एक दिन दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आया था।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments