scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार पीएसबी प्रमुखों, एमडी की सेवानिवृत्ति आयु बढाने पर कर रही विचार

सरकार पीएसबी प्रमुखों, एमडी की सेवानिवृत्ति आयु बढाने पर कर रही विचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा को कार्य विस्तार मिलने की संभावना है, क्योंकि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर विचार कर रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सरकार के समक्ष प्रस्ताव में पीएसबी के प्रबंध निदेशकों (एमडी) की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को मौजूदा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करना भी शामिल है।

वरिष्ठ बैंकर खारा ने अक्टूबर, 2020 को तीन साल के लिए एसबीआई के चेयरमैन का पद संभाला था।

मौजूदा नियमों के अनुसार, एसबीआई के चेयरमैन 63 साल की आयु तक पद संभाल सकते हैं। खारा अगले साल अगस्त में 63 साल के हो जाएंगे।

अधिकारी ने कहा, “पीएसबी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही, पीएसबी के एमडी की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने पर भी चर्चा चल रही है।”

उन्होंने कहा कि पीएसबी और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति आयु पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है। एलआईसी चेयरमैन की मौजूदा सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments