ठाणे, 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय माल एंव सेवा कर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट को लेकर कथित उल्लंघन में कई कंपनियों के छह प्रमुख व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक विज्ञप्ति में शनिवार को यह जानकारी दी गई।
सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क नवी मुंबई के आयुक्त प्रभात कुमार की ओर जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इन छह लोगों को फर्जी तरीके से 5.01 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने, उपयोग करने व प्रेषित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि वस्तुओं या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति किए बिना लगभग 30 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए गए।
इस मामले में कंपनियों की पहचान मेसर्स ब्लू स्काई ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स स्कॉर्पियन एंटरप्राइजेज, मेसर्स सीए ट्रेडर्स, मेसर्स अमृत ट्रेडर्स इम्पेक्स, मेसर्स सोना ट्रेडिंग कंपनी और मेसर्स श्री सत्यम ट्रेडिंग कंपनी के रूप में की है।
भाषा खारी पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
