scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलटीम को प्रेरित करना चाहते हैं पाकिस्तान के हॉकी कप्तान भुट्टा

टीम को प्रेरित करना चाहते हैं पाकिस्तान के हॉकी कप्तान भुट्टा

Text Size:

चेन्नई, दो अगस्त (भाषा) एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी मिलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान उमर भुट्टा ने बुधवार को कहा कि वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान की युवा टीम में भुट्टा सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने कहा कि उनका काम अपने खिलाड़ियों से शीर्ष प्रदर्शन सुनिश्चित कराना होगा।

भुट्टा ने पीटीआई से कहा, ‘‘बेशक कप्तान के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी है। टीम काफी युवा है इसलिए मेरा काम उन्हें एकजुट और प्रेरित करना है। इसलिए उम्मीद करता हूं कि मैं उनसे शीर्ष प्रदर्शन करना पाऊंगा और इस प्रतियोगिता तथा एशियाई खेलों में अपना सब कुछ झोंकने के लिए प्रेरित कर पाऊंगा।’’

इस साल एफआईएच विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे पाकिस्तान की नजरें आगामी हांगझोउ एशियाई खेलों के जरिए पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी हैं।

भुट्टा ने हालांकि कहा कि इस लक्ष्य का पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर कोई अतिरिकत दबाव नहीं होगा।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments