scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलबीसीसीआई ने भारतीय महिला गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के लिए आवेदन मंगाये

बीसीसीआई ने भारतीय महिला गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के लिए आवेदन मंगाये

Text Size:

मुंबई, दो अगस्त (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं और अभी मुख्य कोच की नियुक्ति पर फैसला करना भी बाकी है।

भारतीय महिला टीम पूर्णकालिक मुख्य कोच के बिना ही खेल रही है और पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के दौरान नूशीन अल खादीर ने अंतरिम कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच दोनों की भूमिका दो साल के लिए होगी और जिसे भी चुना जायेगा, उसे मुख्य कोच को रिपोर्ट करना होगा।

पीटीआई ने पिछले महीने के शुरु में खबर दी थी कि मुख्य कोच की भूमिका के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति ने घरेलू दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार के नाम की सिफारिश की।

भारतीय महिला टीम अब 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments