चेन्नई, एक अगस्त (भाषा) वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को मंगलवार को यहां इंडियम एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस महासंघ) टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल के शुरुआती दौर में आसान जीत दर्ज की।
वरीयता प्राप्त शीर्ष तीन खिलाड़ी पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा, तमिलनाडु के वी एम रंजीत और तेलंगाना के विष्णु वर्धन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
अनुभवी रणजीत ने अभिनव संजीव को 6-4, 6-4 से हराया, जबकि सिन्हा और वर्धन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ क्रमशः तीन और चार गेम गंवाए।
शेख इफ्तिखार मोहम्मद (चौथी वरीयता) और यश यादव (सातवीं वरीयता) शुरुआती दौर में सीधे सेटों में हार गए।
महिला वर्ग में मृदुला पलानिवेल ने गुजरात की छठी वरीयता प्राप्त रिया उबोवेजा को तीन सेटों में शिकस्त दी।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
