scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलहैदराबाद एफसी ने माकन चोथे से करार किया

हैदराबाद एफसी ने माकन चोथे से करार किया

Text Size:

हैदराबाद, 31 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम हैदराबाद एफसी ने भारतीय खिलाड़ियों के अपने समूह को मजबूती देते हुए विंगर माकन चोथे के साथ लंबे समय का करार किया है। क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी।

माकन ने 2023-24 सत्र से पहले हैदराबाद एफसी के साथ तीन साल का करार किया है।

मणिपुर के माकन 17 साल की उम्र में मिनर्वा पंजाब अकादमी से जुड़े थे और 2018-19 में उसकी सीनियर टीम में जगह बनाई।

माकन ने आईलीग में 26 मैच में दो गोल किए जबकि टीम की ओर से 2019 एएफसी कप में भी प्रभावित किया।

यह फुटबॉलर 2020 में एफसी गोवा का हिस्सा बनकर आईएसएल से जुड़ा। वह आईएसएल में 26 मैच में एक गोल कर चुके हैं जबकि दो गोल करने में मदद की। वह डूरंड कप जीतने वाली एफसी गोवा टीम का भी हिस्सा रहे।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments