चेन्नई, 26 जुलाई (भाषा) दो बार के इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर कोनोर शील्ड्स से अनुबंध किया है। शील्ड्स दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं जिससे चेन्नईयिन एफसी ने 2023-24 सत्र के लिए करार किया है।
पच्चीस साल के शील्ड्स स्कॉटिश प्रीमियर लीग टीम मदरवेल का साथ छोड़कर चेन्नईयिन से जुड़ेंगे। शील्ड्स 2021 से मदरवेल के साथ खेल रहे थे।
शील्ड्स ने अब तक 186 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 30 गोल दागे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अल्बियोन रोवर्स के लिए किया जिसके लिए उन्होंने 46 मैच में 12 गोल किए।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
