जमशेदपुर, 26 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की तरफ से खेलने वाले डिफेंडर प्रोवात लाकड़ा के साथ एक साल का करार किया है, जिससे उनकी रक्षा पंक्ति को मजबूती मिलेगी।
लाकड़ा ने पिछले कुछ वर्षों में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी। वह 2018 में इस क्लब से जुड़े थे और उन्होंने उसकी तरफ से कुल 36 मैच खेले।
यह 25 वर्षीय खिलाड़ी जरूरत के अनुसार दाएं और बाएं दोनों छोर से खेलने में सक्षम है। उन्हें रक्षा पंक्ति के मजबूत खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिससे कि जमशेदपुर को आगामी सत्र में फायदा मिलेगा।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
