scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलभारत ने अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

भारत ने अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) भारतीय घुड़सवारी टीम ने मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘टेंट पेगिंग’ टूर्नामेंट में ऑवरऑल स्वर्ण पदक हासिल किया।

‘टेंट पेगिंग’ घुड़सवारी का मान्यता प्राप्त 10 खेलों में से एक है। इसमें घुड़सवार का उद्देश्य भाले या तलवार की मदद से मैदान पर रखे सामान (रिंग, नींबू या अन्य सामान) को भेद कर लक्ष्य की ओर ले जाना होता है। 

चार सदस्यीय भारतीय टीम ने पारंपरिक पोशाक में आयोजित इस टूर्नामेंट में चार स्वर्ण, इतने ही रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किये।

आठ देशों की इस टूर्नामेंट का आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ ने किया था और इसका आयोजन 21 से 23 जुलाई तक हुआ था।

भारत के लिए मोहित कुमार और दिनेश गंगाराम कार्लेकर ने ‘इंडल लांस’, ‘रिंग एंड पेग्स’ और ‘लेमन एंड पेग्स’ स्पर्धा के ज्यादातर पदक जीते।

टूर्नामेंट में भारत के अलावा रूस, ईरान, बेलारूस, कुवैत, कतर, कजाकिस्तान और सीरिया ने भी भाग लिया था।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments