scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराजस्थान : हिस्ट्रीशीटर ने थाने के रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या की

राजस्थान : हिस्ट्रीशीटर ने थाने के रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

जयपुर, 23 जुलाई (भाषा) जयपुर के मुहाना थाने में रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने थाने के रोशनदान से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि थाने के रोशनदान से फंदा लगाकर हिस्ट्रीशीटर ललित बैरवा ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर चोरी का मामला दर्ज था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के शव को सवाई मानसिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments