scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलमनिका ने यूटीटी में बेंगलुरू स्मैशर्स को पहली जीत दिलाई

मनिका ने यूटीटी में बेंगलुरू स्मैशर्स को पहली जीत दिलाई

Text Size:

पुणे, 20 जुलाई (भाषा) भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग में बेंगलुरू स्मैशर्स को पहली जीत दिलाई ।

बेंगलुरू स्मैशर्स अब चौथे स्थान पर है जिसने गत चैम्पियन चेन्नई लायंस को 8 . 7 से हराया ।

पिछली बार मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन श्रीजा अकुला से हारी मनिका ने दूसरे मैच में 11 . 6, 11. 8 से जीत दर्ज की ।

इससे पहले अचंत शरत कमल ने पुरूष एकल में किरिल जी को हराया ।

मनिका और किरिल ने तीसरे मैच में शरत और यांगजी लियू को मात दी । चौथे मैच में जीत चंद्रा को दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी बेनेडिक्ट डुडा ने हराया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments