scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमखेलएशियाई खेलों की भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह भी, गायकवाड़ कप्तान

एशियाई खेलों की भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह भी, गायकवाड़ कप्तान

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई ( भाषा ) रूतुराज गायकवाड़ को हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया जबकि आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को भी टीम में जगह मिली है ।

एशियाई खेल वनडे विश्व कप के दौरान होने हैं लिहाजा बी टीम चुनी गई है ।

एशियाई खेलों में क्रिकेट आखिरी बार 2014 में खेला गया था जब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था ।

टीम इंडिया :

रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे , प्रभसिमरन सिंह ।

स्टैंडबाय : यश ठाकुर , साइ किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साइ सुदर्शन ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments