नयी दिल्ली, 14 जुलाई ( भाषा )हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये टीमों की घोषणा करने की समय सीमा कल खत्म हो जायेगी लेकिन एथलेटिक्स, क्रिकेट और हॉकी समेत कई खेलों में भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है ।
निशानेबाजी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी और बैडमिंटन टीमों की घोषणा की जा चुकी है ।
भारतीय कुश्ती महासंघ के लिये समय सीमा बढाकर 23 जुलाई कर दी गई है।
हॉकी की अंतिम टीम की घोषणा अगले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद होगी ।
एशियाई खेल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में खेले जायेंगे ।
एशियाड में भारतीय खिलाड़ी इन खेलों में चुनौती पेश करेंगे :
एथलेटिक्स : टीम का ऐलान नहीं
बैडमिंटन : टीम घोषित
टेनिस : आईओए को सूची सौंपी
कुश्ती : समय सीमा 23 जुलाई तक बढी
तीरंदाजी : टीम घोषित
हॉकी : आईओए को सूची सौंपी लेकिन टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं
क्रिकेट : टीम का ऐलान नहीं
निशानेबाजी : टीम घोषित
टेबल टेनिस : टीम घोषित
स्क्वाश : आईओए को सूची सौंपी लेकिन टीम की आधिकारिक घेाषणा नहीं
एक्वाटिक्स : टीम घोषित
मुक्केबाजी : टीम घोषित
भारोत्तोलन : टीम घोषित
जिम्नास्टिक : टीम घोषित
घुड़सवारी : टीम तय, घोषणा शनिवार को
शतरंज : टीम घोषित
गोल्फ : टीम घोषित
ब्रिज : टीम घोषित
ईस्पोटर्स : टीम घोषित
जु जित्सु : टीम घोषित
कराटे : टीम घोषित
नौकायन : टीम घोषित
पाल नौकायन : टीम घोषित
स्केटबोर्डिंग : टीम घोषित
सॉफ्टबॉल : टीम घोषित
तलवारबाजी : टीम घोषित ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
