पेबल बीच, आठ जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर में एक होल में चार बोगी (क्वाड्रपल बोगी) की लेकिन इसके बावजूद वह यूएस महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रही।
अदिति ने दिन की शुरुआत संयुक्त 39वें स्थान से की लेकिन आखिर में वह संयुक्त 42वें स्थान पर खिसक गई। पहले दो दौर के बाद उनका स्कोर चार ओवर है। उन्होंने पहले दो दौर में 74 – 74 के समान स्कोर बनाए।
अदिति अच्छी तरह से आगे बढ़ रही थी लेकिन आठवें होल में वह चार बोगी कर बैठी जिससे उनका स्कोर चार ओवर हो गया।
यह दूसरा अवसर है जबकि अदिति ने यूएस महिला ओपन के कट में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने 2019 में इस टूर्नामेंट के कट में जगह बनाई थी। तब वह संयुक्त 39वें नंबर पर थी।
भाषा पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
