scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर राव से मुलाकात की

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर राव से मुलाकात की

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

हैदराबाद, तीन जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजनीति और मुद्दों पर चर्चा हुई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राव ने अपने कैंप कार्यालय एवं आधिकारिक आवास, प्रगति भवन में दोपहर के भोजन पर अखिलेश की मेजबानी की।

दोनों नेताओं के बीच चर्चा के ब्योरे को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बीआरएस प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाए। हालांकि, बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की।

राव और अखिलेश के बीच मुलाकात इसलिए अहम है, क्योंकि यह हाल में पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक की पृष्ठभूमि में हुई है। राव की बीआरएस ने पटना में पिछले महीने हुई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

इससे पहले, तेलंगाना के पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव और अन्य बीआरएस नेताओं ने अखिलेश का स्वागत किया।

भाषा नोमान पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments