scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश : मेडिकल छात्रों ने 'अल्प सूचना' पर नेशनल एग्जिट टेस्ट का विरोध किया

हिमाचल प्रदेश : मेडिकल छात्रों ने ‘अल्प सूचना’ पर नेशनल एग्जिट टेस्ट का विरोध किया

Text Size:

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), एक जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में डॉ. राधाकृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज के कई छात्रों ने ‘अल्प सूचना पर’ नेशनल एग्जिट टेस्ट (एनईएक्सटी) आयोजित करने के फैसले के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने घोषणा की है कि अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के 2019 बैच की परीक्षा अगले साल दो चरणों – नेशनल एग्जिट टेस्ट 1 और नेशनल एग्जिट टेस्ट 2 के रूप में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मई और नवंबर में आयोजित की जाने की संभावना है।

आंदोलनकारी छात्रों के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा करना, वह भी कॉलेज में उपस्थिति बनाए रखते हुए इतने कम समय में ‘अन्यायपूर्ण है और हम सभी इस फैसले के खिलाफ एक साथ खड़े हैं’।

प्रदर्शन कर रहे 2019 बैच के छात्रों ने कहा कि यह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 की धारा 49 का ‘घोर उल्लंघन’ है।

छात्रों ने कहा कि उनका विरोध एक जुलाई से सात जुलाई के बीच होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को हमीरपुर में एक और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments