scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी की निजी कोयला खदानों का उत्पादन अप्रैल-जून में लगभग दोगुना होकर 84.8 लाख टन पर

एनटीपीसी की निजी कोयला खदानों का उत्पादन अप्रैल-जून में लगभग दोगुना होकर 84.8 लाख टन पर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) एनटीपीसी की निजी कोयला खदानों का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर लगभग दोगुना होकर 84.8 लाख टन हो गया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एनटीपीसी ने बताया कि उसने बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 42.7 लाख टन कोयला का उत्पादन किया था।

बयान के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी खदानों से 88.2 लाख टन कोयला रवाना किया गया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 41.7 लाख टन था।

कंपनी ने बयान में कहा, “यह बेहतरीन प्रदर्शन एनटीपीसी की अपनी खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रभावशाली आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments