नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) सोमवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे29 कश्मीर लीड राजनाथ
दुनिया अब अधिक ध्यान से भारत की बात सुनती है: राजनाथ सिंह
जम्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है।
दि17 कांग्रेस मणिपुर
सबसे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में हिंसा के मामले को लेकर सोमवार को कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मणिपुर की बात’ सुनने का इंतजार कर रहा है और सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उनके पद से बर्खास्त करना चाहिए।
प्रादे52 नड्डा विपक्ष
पटना में विपक्षी दलों की बैठक तस्वीर खिंचवाने का मौका थी: नड्डा
तिरुवनंतपुरम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सोमवार को देश के विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उनकी हाल ही में पटना में हुई बैठक को ‘फोटो सेशन’ (तस्वीर खिंचवाने का मौका) करार दिया और कहा कि यदि लोग वंशवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के बजाय विकास चाहते हैं, तो उन्हें उनकी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करना चाहिए।
प्रादे81 बंगाल लीड ममता
बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डराने का प्रयास कर रही है बीएसएफ: ममता बनर्जी
कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर ‘भगवा खेमे के इशारे पर’ राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डराने का सोमवार को आरोप लगाया और पुलिस से उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
वि6 अमेरिका बाइडन लीड भारत
भारत, अमेरिका की दोस्ती दुनिया में ‘‘सबसे महत्वपूर्ण’’ : राष्ट्रपति बाइडन
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया में ‘‘सबसे महत्वपूर्ण’’ है और द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक जीवंत हैं।
प्रादे79 मोदी दौरा श्रृंगला
अमेरिका भारत के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है: पूर्व विदेश सचिव श्रृंगला
कोलकाता, पूर्व विदेश सचिव और जी-20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिकी सरकार से यह संदेश मिलता है कि वह संबंधों को ‘‘अत्यधिक महत्व’’ देती है।
प्रादे57 मेघालय बीएसएफ लीड भीड़
मेघालय में भीड़ ने बीएसएफ चौकी पर किया हमला, पांच लोग घायल: अधिकारी
शिलांग, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में रविवार रात एक सीमा चौकी पर ग्रामीणों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ21 भारत अमेरिका सेब
अमेरिकी सेब पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने से किसानों पर नहीं होगा असर: अधिकारी
नयी दिल्ली, अमेरिकी सेब पर 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क हटाने के फैसले से भारतीय किसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।
प्रादे20 ओडिशा लीड हादसा
ओडिशा के गंजाम जिले में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, सात घायल
बेहरामपुर (ओडिशा), ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वि21 नेपाल मंदिर जांच
सोना गायब होने की खबर के बीच नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में ‘जलहरी’ का वजन किया गया
काठमांडू, नव स्थापित आभूषण के निर्माण में अनियमितताओं के बढ़ते दावों के बीच नेपाल के शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने पशुपतिनाथ मंदिर के भीतर ‘जलहरी’ में गायब सोने की जांच शुरू कर दी है। मीडिया में आई एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
वि14 अमेरिका पनडुब्बी जांच
‘टाइटन’ पनडुब्बी हादसा: एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह कर रहा है जांच
बोस्टन (अमेरिका), एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह पर्यटकों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने ले गयी पनडुब्बी ‘टाइटन’ में हुए विस्फोट के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
खेल5 खेल फुटबॉल सैफ भारत संभावना
कुवैत के खिलाफ सैफ चैम्पियनशिप में भारत को मिलेगी कड़ी टक्कर
बेंगलुरु, सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम मंगलवार को सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल में जब कुवैत के खिलाफ मैच के लिए मैदान में उतरेगी तो उसे ग्रुप चरण में सबसे कड़ी परीक्षा देनी होगी।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि10 चिड़ियाघर-संरक्षण
वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण के लिए चिड़ियाघरों और विश्वविद्यालयों को मिलकर काम करना चाहिए
ओंटारियो, ‘चिड़ियाघर’ शब्द जटिल है और अलग-अलग लोगों के लिए इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।
वि24 न्यूजीलैंड-वेल्स-कार्बन-स्टोरिंग
भूतापीय कुएं : कार्बन के स्थायी संग्रहण का सस्ता तरीका, छह लाख कारों को सड़क से हटाने के बराबर
वेलिंगटन, हम जानते हैं कि वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) छोड़ना जलवायु के लिए हानिकारक है। लेकिन क्या हमें दशकों पहले उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों को हटाकर कुछ नुकसान की भरपाई करनी चाहिए?
भाषा
अमित दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.