नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुबे ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सदस्य, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।’’
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.