scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमुंबई में गैस चूल्हे, सिलेंडर के आग पकड़ने से व्यक्ति की मौत

मुंबई में गैस चूल्हे, सिलेंडर के आग पकड़ने से व्यक्ति की मौत

Text Size:

मुंबई, 26 जून (भाषा) मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक इमारत में गैस चूल्हे और सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति (55) की झुलस कर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दो मंजिला इमारत ‘श्री गणेश रहिवासी सेवा मंडल’ के एक कमरे में सुबह आठ बजे हुई।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

नगर निगम अधिकारी ने कहा कि गैस चूल्हे और सिलेंडर तक ही आग सीमित रही।

अधिकारी ने कहा कि आग के कारण हरीश चव्हाण बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है।

भाषा अभिषेक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments