scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशसोनम कपूर आहुजा अभिनीत ‘ब्लाइंड’ सात जुलाई को जियोसिनेमा पर आएगी

सोनम कपूर आहुजा अभिनीत ‘ब्लाइंड’ सात जुलाई को जियोसिनेमा पर आएगी

Text Size:

( तस्वीर सहित )

मुंबई, 26 जून (भाषा) सोनम कपूर आहुजा अभिनीत फिल्म ‘ब्लाइंड’ सात जुलाई को ओटीटी मंच ‘जियो सिनेमा’ पर रिलीज होगी। सोनम इस फिल्म के साथ ओटीटी मंच अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने कहा, “किसी भी परिस्थिति का सामना करने और दृढ़ संकल्प की कहानी पर आधारित फिल्म ‘ब्लाइंड’ ओटीटी मंच पर सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगी।”

शोम मखिजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी अलग-अलग भूमिका में नजर आएंगे।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments