scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशआईईएलटीएस परीक्षा में छह बैंड की न्यूनतम अनिवार्यता को किया गया खत्म

आईईएलटीएस परीक्षा में छह बैंड की न्यूनतम अनिवार्यता को किया गया खत्म

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) कनाड में अध्ययन परमिट के लिए ‘स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम’ (एसडीएस) श्रेणी के माध्यम से आवेदन करने वाले आईईएलटीएस परीक्षार्थियों को अगस्त से परीक्षा के सभी व्यक्तिगत वर्गों में न्यूनतम 6.0 बैंड प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। आईईएलटीएस के सह-मालिक आईडीपी एजुकेशन की तरफ से यह जानकारी दी गई।

‘द इमीग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा’ (आईआरसीसी) ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा परीक्षण प्रणाली (आईईएलटीएस) की अनिवार्यताओं में बदलाव किए हैं जो 10 अगस्त से प्रभावी होंगे।

दक्षिण एशिया और मॉरीशस के लिये आईडीपी एजुकेशन के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष कुमार ने कहा, “आईआरसीसी द्वारा हाल ही में किए गए परिवर्तनों के आलोक में, हम इस निर्णय से प्रसन्न हैं कि एसडीएस कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन करने वाले आईईएलटीएस अकादमिक परीक्षार्थियों को अब केवल समग्र 6 बैंड स्कोर की आवश्यकता होगी। प्रत्येक वर्ग में 6 बैंड का न्यूनतम स्कोर प्राप्त करने की अब कोई आवश्यकता नहीं है।”

आईईएलटीएस अध्ययन, प्रवास या काम के लिए सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी भाषा प्रवीणता परीक्षणों में से एक है। हर साल 30 लाख से अधिक लोग परीक्षा देते हैं और दुनिया भर में 11,000 से अधिक नियोक्ताओं, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और आप्रवासन निकायों द्वारा इसे स्वीकार किया जाता है।

एसडीएस उन लोगों के लिए एक त्वरित अध्ययन परमिट प्रसंस्करण कार्यक्रम है जो माध्यमिक शिक्षा के बाद कनाडा के एक नामित शिक्षण संस्थान में अध्ययन करने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

भआषा

प्रशांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments