scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति मुर्मू ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।

भाषा दीपक दीपक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments