scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशपरिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगायी फांसी

परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगायी फांसी

Text Size:

बदायूं (उप्र), नौ मई (भाषा) विवाह समारोह से देर से लौटने के कारण किशोरी को घरवालों ने डांटा तो उसने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उसावां थाना क्षेत्र के गौंतरा गांव के रहने वाले राजेश कश्यप की बेटी मीना कुमारी (19) सोमवार को गाँव में आयोजित एक शादी में गई थी। वह देर रात लौटकर घर आई तो घरवालों ने इसके लिए उसे डाँटा। इसके चलते देर रात मीणा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि परिजन की सुबह आँख खुली तो मीना का शव बरामदे में फंदे पर लटकता पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments