scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत

ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत

Text Size:

नोएडा, नौ मई (भाषा) थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कट पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोट आई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माया देवी (40 वर्ष) आज सुबह एक ई- रिक्शा में सवार होकर जा रही थीं, तभी एनटीपीसी कट के पास ई- रिक्शा पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में माया देवी के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार ई- रिक्शा में सवार कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments