scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशबजरंग दल ने कांग्रेस के वादे के खिलाफ गुजरात में विरोध प्रदर्शन किया

बजरंग दल ने कांग्रेस के वादे के खिलाफ गुजरात में विरोध प्रदर्शन किया

Text Size:

अहमदाबाद, चार मई (भाषा) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे के खिलाफ बृहस्पतिवार को गुजरात में संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बजरंग दल के लगभग 30 कार्यकर्ता अहमदाबाद के पलडी इलाके में गुजरात कांग्रेस के मुख्यालय राजीव गांधी भवन में एकत्र हुए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तस्वीरों वाला पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए स्टीकर चिपकाए, जिनपर लिखा था कि कांग्रेस एक “हिंदू -विरोधी” पार्टी है।

बजरंग दल के अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष ज्वलित मेहता ने कहा, “विरोध प्रदर्शन इसलिए किया गया क्योंकि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से की है (जिस पर देश विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है)। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है।”

इस पर पलटवार करते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि प्रदर्शन राजनीतिक रूप से प्रेरित है और बजरंग दल ने आम तौर पर कभी हिंदुओं की ओर ध्यान नहीं दिया

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments