scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशराकांपा का कोई भी नेता हमारे संपर्क में नहीं है : बावनकुले

राकांपा का कोई भी नेता हमारे संपर्क में नहीं है : बावनकुले

Text Size:

मुंबई, चार मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से कोई भी उनकी पार्टी में शामिल होने के उद्देश्य से उनके संपर्क में नहीं है।

बावनकुले ने राकांपा नेता अजित पवार और उनके कुछ वफादार विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने नागपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अजित पवार के बारे में नहीं जानता। राकांपा से कोई भी हमारे संपर्क में नहीं है। अगर कोई हमारी पार्टी में शामिल होना चाहता है, तो पार्टी का झंडा और अंगवस्त्र उसके लिए तैयार है। ’’

भाषा रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments