scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआर के विश्नोई ने ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष का पदभार संभाला

आर के विश्नोई ने ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष का पदभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) टीएचडीसी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर के विश्नोई ने ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक प्रमुख संगठन है जिसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में वाणिज्य और उद्योग को बढ़ावा देना है। प्रतिष्ठित पेशेवरों और उद्यमियों के एक समूह द्वारा वर्ष 2012 में स्थापित, यह गैर-लाभकारी संगठन, नीति आयोग के साथ सूचीबद्ध है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।

बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा गया, ‘‘टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर के विश्नोई ने ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालकर एक और उपलब्धि हासिल की है।’’

वह वर्तमान में एनएचपीसी और एनईईपीसीओ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments